03एमएनपी-36-गांव नूरमपुर में टीकाकरण से मना करने के बाद पहुंची पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : MAINPURI
बेवर। जिले भर में मिशन इंद्रधनुष के तहत बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण का काम चल रहा है। सोमवार को बेवर क्षेत्र में गांव नूरमपुर के करीब 12 परिवारों ने लेकर टीकाकरण से इंकार कर दिया। टीम ने मामले की जानकारी स्वास्थ्य केंद्र पर दी। इसके बाद पहुंचे चिकित्साधिकारी के दो घंटे समझाने के बाद उन्होंने टीकाकरण कराया।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम टीकाकरण करने के लिए बेवर के गांव नूरमपुर पहुंची। दोपहर बाद गांव के करीब 12 से अधिक परिवारों ने टीकाकरण से मना कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि टीकाकरण से बच्चे बीमार हो जाते हैं। जब किसी तहर ग्रामीण टीका लगवाने के लिए राजी नहीं हुए तो मामले की जानकारी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मानपुर हरी डॉ. मनीष प्रताप सिंह को दी गई। वे टीम के गांव पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाया। मौके पर पुलिस को भी बुलाया गया। करीब दो घंटे तक समझाने के बाद ग्रामीण टीका लगवाने के लिए राजी हुए। इसके बाद टीम ने 14 बच्चों का टीकाकरण किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में अर्पित शुक्ला, राकेश कुमार, धीरज कुमार, आदर्श कुमारी आदि शामिल रहे।