फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरः पासपोर्ट सत्यापन के लिए अब थानों के चक्कर से मिलेगा छुटकारा, नई व्यवस्था शुरू

Fri, 14 Feb 2020 09:59 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पासपोर्ट
विज्ञापन
पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों को सत्यापन के लिए थानों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। पुलिसकर्मी तय समयसीमा के अंदर उनके घर आएंगे। टेबलेट से सारी प्रक्रिया पूरी करेंगे। ऑनलाइन सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पासपोर्ट ऑफिस को रिपोर्ट दे दी जाएगी।
विज्ञापन


शासन स्तर पर एम पासपोर्ट पुलिस एप लांच किया गया है। इस एप की 42 थानों के पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दी गई है। यह एप थाना के कार्यालय के कंप्यूटर और टेबलेट पर डाउनलोड किया गया है।

पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन वेबसाइट पर आवेदन करने वालों की जानकारी एसएसपी ऑफिस से आनलाइन एप द्वारा थाने पर भेजी जाएगी। इसके बाद पुलिसकर्मी टेबलेट के माध्यम से आवेदक के घर जाकर सत्यापन करेंगे। इसके बाद एसएसपी ऑफिस में डिजिटल हस्ताक्षर होने पर आवेदक की रिपोर्ट पासपोर्ट ऑफिस को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों के लिए सत्यापन की प्रक्रिया 21 दिन में पूरी करनी होती है। मगर, एप के माध्यम से पुलिसकर्मी 10 से 15 दिन में प्रक्रिया पूरी कर लेंगे।

एप के माध्यम से थाना स्तर पर ऑनलाइन ही आवेदक की जानकारी पहुंच जाएगी। फॉर्म का प्रिंट भी नहीं निकालना पड़ेगा। आफिस में तैनात सिपाही प्रवेंद्र ने एप की जानकारी पुलिसकर्मियों को दी है। इसलिए सिपाही को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें