फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: जेल भेजने की धमकी देकर पुलिसकर्मियों ने व्यापारी से 70 हजार रुपये वसूले, जांच के आदेश

Sat, 15 May 2021 07:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

यह मामला कोतवाली हींग की मंडी क्षेत्र का है। शनिवार को व्यापारी का वीडियो वायरल हुआ। इसमें उन्होंने पांच पुलिसकर्मियों पर रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
आगरा पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में आइसक्रीम कंपनी के डीलर ने पांच पुलिसकर्मियों पर चौकी पर लाकर 70 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। व्यापारी का कहना है कि पुलिसकर्मी चौकी पर ले गए। सट्टे के आरोप में जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद तलाशी के बहाने जेब से रुपये निकाल लिए। उनका कोविड उल्लंघन में चालान काटने के बाद छोड़ा। इस पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने जांच के आदेश किए।   

विज्ञापन


बोदला निवासी व्यापारी अनूप अग्रवाल उर्फ मोनू एक आइसक्रीम कंपनी के डीलर हैं। उनकी कोतवाली के हींग की मंडी स्थित सेठ गली के पास फर्म है। व्यापारी के मुताबिक, 13 मई को वह फर्म के बाहर ही रात नौ बजे तीन मित्रों के साथ कार में बैठे थे। तभी एक निजी कार में सवार पांच पुलिसकर्मी आ गए। पुलिसकर्मियों ने चारों को काफी डांटा। उनके दोस्तों को भगा दिया। इसके बाद अनूप को हींग की मंडी पुलिस चौकी पर ले आए।

जेब से निकाले 70 हजार रुपये 
आरोप है कि चौकी पर सिपाहियों ने सट्टा कराने का आरोप लगाते हुए जेल भेजने की धमकी दी। इस दौरान उनकी जेबों की तलाशी लेकर 70 हजार रुपये निकाल लिए। कोविड नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में चालान भी कर दिया। इसके बाद कहा कि अगर, किसी को बताया तो मुकदमा दर्ज करके जेल भेज देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी देने के बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें छोड़ दिया। वह दहशत के कारण बिना विरोध करे वहां से चले आए। शनिवार को व्यापारी मीडिया के सामने आए। पीड़ित व्यापारी का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो गया। 

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि व्यापारी का एक वीडियो सामने आया था। इसमें व्यापारी पुलिसकर्मियों पर 70 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगा रहा है। मामले में जांच के आदेश दिए गए है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर, पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें