फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिसकर्मी पति से छिपकर फेसबुक फ्रेंड से मिलने गई थी पत्नी, फिर हुआ ऐसा कांड...जानकर रह जाएंगे हैरान

Thu, 11 Jul 2024 11:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एक पुलिसकर्मी की पत्नी को फेसबुक फ्रेंड के साथ डेट पर जाना इतना महंगा पड़ जाएगा, उसने कभी सोचा भी नहीं होगा। आरोपी ने महिला को भरोसे में लिया। इसके बाद जरूरत बताकर सोने की चूड़ियां ले गया। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़िता ने पति को पूरी कहानी बताई। जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। 

 
विज्ञापन
women crime demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक ठग ने पुलिसकर्मी की पत्नी से फेसबुक पर दोस्ती की। खुद को बीएसएफ में दिल्ली में तैनात बताया। आगरा में मिलने के बहाने आकर रेस्तरां में ले गया। वहां रुपयों की जरूरत बताकर 1 लाख रुपये की सोने की चूड़ियां उतरवा ले गया। इसके बाद फेसबुक आईडी और नंबर ब्लॉक होने पर थाना सदर में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


 

ताजगंज निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि पति पुलिस विभाग अलीगढ़ में तैनात हैं। फेसबुक पर राज यादव नामक आईडी पर संपर्क हुआ। युवक ने खुद को बीएसएफ में दिल्ली में तैनात बताया। कहा कि वो जमीन देख रहा है, 17 लाख रुपये की जरूरत है। उन्होंने मना कर दिया। मगर, वो नहीं माना, जेवर गिरवी रखने का दबाव बनाया।

 

युवक ने 26 जून को मिलने के लिए भगवान टाॅकीज पर बुलाया। पर्स में वह अपनी सोने की 4 चूड़ी लेकर गई थी। युवक आया और बाइक से मधु नगर में एक रेस्तरां में ले गया, वहां लस्सी पिलाई और पर्स में रखीं चूड़ियां मांगने लगा। रास्ते में चूड़ियां ले लीं। वह ऑटो में बैठकर घर आ गई।
 

बाद में कॉल करने पर बताया कि चूड़ियां 80 हजार में गिरवी रख दी है। इस बारे में पति को नहीं बताया था। अब कॉल नहीं लग रहा है। युवक ने फेसबुक पर भी ब्लाक कर दिया। युवक का नाम ट्रू कॉलर पर प्रदीप कुमार आ रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के नंबर से पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। साइबर अपराध का मामला है। साइबर थाने की भी मदद ली जाएगी।

 
विज्ञापन

अनजान दोस्तों से रहें सावधान
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि साइबर दुनिया के अनजान दोस्तों से सावधान रहें। ऐसे लोगों की फ्रैंड रिक्वेस्ट भी पूरी जानकारी के बाद ही स्वीकार करनी चाहिए। अनजान व्यक्ति रुपयों की मांग करता है तो समझ जाएं कि ठगी करने वाला है। साइबर ठगी होने पर पुलिस से शिकायत जरूर करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें