फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदार पुलिसकर्मी ने लौटाया वृद्ध महिला का बैग

विज्ञापन
कासगंज में नकदी भरा थैला मलने के बाद आरक्षी के साथ बुजुर्ग महिल सरस्वती देवी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की लक्ष्मीगंज शाखा में तैनात पुलिसकर्मी यतेंद्र सिंह ने एक बजुर्ग महिला का थैला लौटकर ईमानदारी का परिचय दिया। यतेंद्र की नजर रात में बैंक शाखा के बाहर रखी कुर्सी के नीचे पड़े थैले पर पड़ी। थैले में पांच हजार रुपये, पीएफ एकाउंट की बुक व अन्य दस्तावेज थे।
विज्ञापन

पासबुक पर महिला का नाम सरस्वती देवी दर्ज था, लेकिन पासबुक से पूरा पता नहीं मिल पा रहा था। आरक्षी ने थैला संभालकर रखा। सुबह बैंक खुली तो आरक्षी ने बैंक से बुजुर्ग महिला का पूरा पता लिया। फिर उसे व परिजनों को थैला मिलने की जानकारी दी। बुजुर्ग महिला परिजनों के साथ बैंक पहुंची। आरक्षी ने अन्य पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में थैला लौटा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें