फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत आख्या होने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
05एमएनपी-30-घिरोर तहसील में शिकायतें सुनते डीएम व एसपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/घिरोर। संपूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों के निस्तारण की गलत आख्या भेजी गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। अधिकारी अपनी देखरेख में शिकायत का निस्तारण कराएं। यह बातेें डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने मंगलवार को तहसील घिरोर में आयोजित समाधान दिवस में कहीं। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा 50 प्रतिशत से अधिक लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में कैंप लगाकर लोगों को कनेक्शन दिए जाएं। प्रधान और कोटेदार खुर पका, मुंह पका टीकाकरण अभियान, गोल्डन कार्ड योजना में सहयोग करें। मोहम्मदपुर निवासी अभिषेक चौहान ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने, महटोली निवसी सुदामा लाल ने फर्द में नाम का सुधार कराने की मांग की। एसपी अजय शंकर राय ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुना।
उप जिलाधिकारी घिरोर राम सकल मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके पांडेय, परियोजना अधिकारी एससी मिश्र, जिला विकास अधिकारी प्रवीण कुमार राय, सीओ दद्दन प्रसाद गौड़, थाना प्रभारी देवेंद्रनाथ मिश्रा, बीडीओ धीरेंद्र यादव, तहसीलदार अजीत कुमार, ब्लॉक प्रमुख सत्यपाल सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने मिश्रित आबादी क्षेत्र मोहल्ला खेड़ा, नाहिली मार्ग, जसराना रोड, थाना गली में अधीनस्थों के साथ पैदल मार्च किया। हिंदू व मुस्लिम पक्ष के लोगों से बातचीत की। सीओ कुरावली दद्दन प्रसाद गौड़, थाना प्रभारी देवेंद्रनाथ मिश्र मौजूद रहे।
डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से थाना परिसर से ड्रोन कैमरे को अपनी टीम के सहयोग से उड़ाकर मोहल्लों की जानकारी जुटाई। एसपी ने बताया कि ड्रोन कैमरे जिले भर के थानों में लगाए जा रहे हैं। तहसील सभागार में लगे स्वास्थ्य शिविर में पुलिसकर्मियों ने अपना चेकअप कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें