रोज 370 मिनी पैक की मांग
आगरा में फिरोजाबाद-मथुरा और ताजनगरी के डेंगू के मरीजों के लिए प्लेटलेट्स के मिनी और जंबो पैक की कमी हो गई है। लोकहितम ब्लड बैंक के निदेशक अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि जिले के सभी 19 ब्लड बैंकों में यही हाल है। रोजाना औसतन 370 मिनी पैक की मांग है।
इसमें से डोनर की उपलब्धता पर करीब 250 लोगों को मिनी पैक मिल रहा है। रक्त की कमी के चलते बाकी के मरीजों को 12 से 24 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। मथुरा-फिरोजाबाद में भी यहां से इनकी आपूर्ति हो रही है। इससे किल्लत और बढ़ी है।
50 जंबो पैक तक की मांग
समर्पण ब्लड बैंक के निदेशक बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि सभी ब्लड बैंकों में रोजाना 50 जंबो पैक तक की मांग है। इसमें संबंधित ब्लड ग्रुप के लोगों का रक्त लेकर एफेरेसिस मशीन के जरिये प्लेटलेट्स का जंबो पैक तैयार कर दिया जा रहा है। डोनर नहीं मिलने पर सामाजिक संगठनों से मदद ली जा रही है। लोगों से प्लेटलेट्स दान करने के लिए अपील भी की है।