फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर हादसे ने बुझाए घर के चिराग: आगरा में ट्रक की टक्कर से पुलिसकर्मी और उसके भाई की मौत

Thu, 04 Nov 2021 11:20 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के मलपुरा क्षेत्र में गुरुवार की सुबह न्यू दक्षिणी बाईपास के समीप हुए सड़क हादसे ने दिवाली पर एक परिवार की खुशियां छीन लीं। यहां ट्रक की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। इनमें एक पुलिसकर्मी था। 
विज्ञापन
रोती-बिलखती मृतकों की मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां न्यू दक्षिणी बाईपास पर ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतकों में एक पुलिसकर्मी था। दो भाइयों की मौत से दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई हैं। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


ड्यूटी पर वापस जा रहा था पुलिसकर्मी
स्थानीय लोगों के अनुसार बताया गया कि नगला गय्यरा निवासी दीपक मेरठ में पुलिसकर्मी के पद पर तैनात था। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद वह छुट्टी मनाने अपने गांव आया था। छुट्टी खत्म होने पर रविवार को वह अपने छोटे भाई के साथ मेरठ के लिए बस पकड़ने जा रहा था। दोनों भाई बाइक पर सवार थे। न्यू दक्षिणी बाईपास के पास ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे दोनों भाइयों की मौत मौके पर हो गई। हादसे के बाद ट्रक भी सड़क से नीचे पलट गया। 

घटना की जांच में जुटी पुलिस 
घटना की सूचना पाकर सीओ अछनेरा महेश कुमार के साथ थाना मलपुरा पुलिस और चौकी प्रभारी का ककुआ मदन कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायल ट्रक चालक को अस्पताल पहुंचाया। सीओ अछनेरा महेश कुमार ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने के कारण दो सगे भाइयों की मौत हुई है। घटना कैसे हुई, इसकी जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि न्यू दक्षिणी बाईपास के पास सड़क पर गहरे गड्ढे हैं। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट रहे हैं। जिसके कारण आए दिन हादसे होते हैं। बीते महीने भी सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई थी। दिवाली पर दो सगे भाइयों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें