फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गुंडों' की अब खैर नहीं, एसएसपी के फरमान पर पुलिस ने बनाया कार्रवाई का यह प्लान

Fri, 17 Jan 2020 02:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएसपी बबलू कुमार ने अपराधियों पर लगाम कसने के लिए प्रभावी तैयारी की है। एक महीने में 80 अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर जिला बदर कराया जाएगा। थाना पुलिस को निर्देशित कर दिया है। पुलिस ने भी फाइलें खंगालनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

 
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वो अपने-अपने क्षेत्र में अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करें। प्रत्येक थाना क्षेत्र से दो के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई के लिए कहा गया है। 

शहर में 15 और देहात में 25 थाने हैं। अगर, पुलिस गुंडा एक्ट की कार्रवाई करती है तो 80 अपराधियों पर गुंडा एक्ट लग जाएगा। एक बार गुंडा एक्ट लगने के बाद जिला बदर करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो थानों में बीट पुलिस अफसर किए गए तैनात 

थानों में बीट सिस्टम को प्रभावी करने के लिए एसएसपी ने सिपाहियों की जिम्मेदारी तय की। हर थाने में बीट पुलिस अधिकारी तैनात किए जाने की योजना है। इसके तहत थाना हरीपर्वत और खेरागढ़ से शुरूआत कर दी गई है। 

थाना हरीपर्वत क्षेत्र में 27 बीट हैं। इन सभी बीटों पर अलग-अलग सिपाही लगाए जाएंगे। चार हजार की आबादी पर एक बीट पुलिस आफिसर को तैनात किया जाएगा। बीट के पुलिस अफसर अपने क्षेत्र में नजर रखेंगे। सिपाहियों के कार्य की निगरानी थाना प्रभारी निरीक्षक से लेकर अधिकारी तक करेंगे। 

पुलिस कर रही चिह्नित

थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि उन्हीं आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाए, जिनसे समाज में भय हो। लोगों को किसी तरह से परेशान कर रहे हों। हालांकि गुंडा एक्ट की कार्रवाई एक मुकदमा दर्ज होने पर भी पुलिस कर सकती है। मगर, पुलिस अब गुंडों को चिह्नित करने के बाद कार्रवाई करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें