फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कंगना रणौत के खिलाफ दायर वाद में पुलिस को देनी होगी फिर से आख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट में प्रस्तुत आख्या पर वादी के अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल
विज्ञापन


आगरा। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ दायर वाद में मंगलवार को एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह की कोर्ट में सुनवाई हुई। न्यू आगरा पुलिस ने आख्या प्रस्तुत की। वादी के अधिवक्ताओं ने सवाल उठा दिए। अदालत ने 29 जनवरी तक न्यू आगरा पुलिस को फिर से स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन

राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर 2024 को सांसद कंगना रणौत के खिलाफ अदालत में वाद दायर किया था। आरोप लगाया था कि सांसद ने 26 अगस्त 2024 को अपने बयान में किसानों पर अपमानजनक टिप्पणी की। महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। मंगलवार को पुलिस ने अदालत में आख्या प्रस्तुत की। जिस पर वादी के अधिवक्ताओं ने सवाल उठा दिए और कहा कि पुलिस ने वादी व उनके अधिवक्ता के बयान लिए। उनके हस्ताक्षर भी है लेकिन विपक्षी की अधिवक्ता के बयानों के आधार पर ही आख्या प्रस्तुत कर दी। उनके हस्ताक्षर भी नहीं हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें