फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा मुठभेड़ः कैबिनेट मंत्री की गैस एजेंसी का कैश लूटने वालों की तलाश में थी पुलिस

Wed, 17 Jan 2018 10:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
घटनास्‍थल पर गिरा बच्चे का खून - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण की गैस ऐजेंसी के कर्मचारी से 10 दिन पूर्व हुई 4.5 लाख की लूट के बाद लुटेरों की लोकेशन मिलने पर हाईवे पुलिस गांव अडू़की में दबिश देने गई थी। 
विज्ञापन


सात जनवरी की शाम दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण की कृष्णा गैस एजेंसी के कर्मचारी लोकमन को गोली मारकर लुटेरों ने चंद्रपुरी तिराहे पर 4.5 लाख रुपये लूटे थे। 

लोकमन गांव अडू़की स्थित एजेंसी के गोदाम से सिलेंडर बिक्री की रकम ला रहा था। लूट के खुलासे को हाईवे पुलिस ने गांव अडू़की स्थित गोदाम से लेकर लूट वाले स्थान तक लोकमन के निकट से गुजरे मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर ट्रेस किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें तीन मोबाइल नंबर लुटेरों के ट्रेस हो गए। बुधवार शाम चार बजे उनमें से दो नंबरों की लोकेशन गैस एजेंसी के गोदाम से आधे किलोमीटर दूर अडू़की गांव के पास मिली। 

इस पर हाईवे पुलिस ने लुटेरों की तलाश में दबिश दी। इस दौरान बदमाश एक मकान के पीछे से भागे तो पुलिस ने बदमाशों पर गोली चलाई। बदमाशों ने भी फायरिंग की। इसी दौरान घर के निकट ही पेड़ के पास बेर खा रहे आठ वर्षीय माधव को सिर में गोली लग गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें