एटा के थाना जैथरा पुलिस पर कार सवारों ने बुधवार की रात करीब दो बजे फायरिंग कर दी। इस वारदात में किसी तरह से पुलिस कर्मी बचे, लेकिन कार अनियंत्रित होकर नाली में चली गई। इसके बाद कार को मौके पर ही छोड़कर दोनों सवार भाग गए। पुलिस ने बरामद कार की तलाशी ली तो उसमें करीब 60 किलो मांस मिला। यह गोवंश का होने की आशंका जताई जा रही है। इसकी जांच कराने के लिए पशु चिकित्सकों ने सैंपल लिए हैं।