फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एटा में हटाए गए 53 पंचायत सहायक, अब होगी नई भर्ती; जानें किस ब्लॉक में कितनी वैकेंसी

Fri, 14 Jul 2023 12:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में 53 पंचायत सहायकों को हटा दिया गया है। ग्राम पंचायतों में खाली हुए पदों को भरने के लिए शासन ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तहसील सदर, एटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जिले में ग्राम पंचायतों पर नियुक्त 53 पंचायत सहायकों को हटा दिया गया है। यह लोग लगातार अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे थे। अब उनके स्थान पर नई भर्ती की जाएगी। ग्राम पंचायतों में योजनाओं के संचालन, कार्यों की फीडिंग आदि के लिए पंचायत सहायक नियुक्ति किए गए हैं। इस साल के शुरूआत में सभी 569 ग्राम पंचायतों पर सहायकों की भर्ती की गई थी। इनका काम प्रत्येक महीने में ग्राम पंचायत व स्थायी समितियों की बैठकों के आयोजन में सहयोग और कार्यवाही की कंप्यूटर फीडिंग, ग्राम प्रधान द्वारा बताए गए पत्रों को बनाने, सार्वजनिक संपत्ति का विवरण तैयार करने, ग्राम पंचायत की आय का विवरण रखना, विकास कार्यों की कार्ययोजना बनाने में प्रधान व सचिव का सहयोग करना, ग्राम पंचायत के भुगतान को पीएफएमएस द्वारा कराने में सहयोग देना, ग्राम पंचायत विकास योजना बनाने में प्रधान, सचिव का सहयोग करना आदि है।
विज्ञापन

इसके साथ ही इन्हें ग्राम पंचायत सचिवालय में जनसेवा केंद्र संचालन का भी महत्वपूर्ण काम दिया गया है। जहां यह गांव के लोगों को गांव में ही विभिन्न प्रमाण पत्रों तथा जनसेवा केंद्र की सुविधाएं मुहैया कराएंगे। लेकिन इतनी जिम्मेदारियों के बावजूद बड़ी संख्याों पंचायत सहायक लापरवाही बरत रहे थे। 53 पंचायत सहायक तो ऐसे थे जो तीन महीने से ड्यूटी पर आए ही नहीं। इसके लेकन इन सभी को हटा दिया गया है।  डीपीआरओ केके सिंह चौहान ने बताया कि जो पंचायत सहायक ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे, उनकी सूची बनाकर शासन को भेज दी गई है। शासन से निर्देश मिलने के बाद इनके स्थान पर अन्य लोगों की भर्ती की जाएगी।

 

कोई कर रहा पढ़ाई तो किसी की लगी नौकरी

नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान युवाओं ने इसमें काफी रुचि ली थी। लेकिन कम मानदेय और काम की अधिकता व जिम्मेदारियों के चलते उन्हें नौकरी रास नहीं आई। कई लोग ऐसे हैं जो आगे की पढ़ाई में जुट गए तो कुछ ने दूसरी नौकरी कर ली।
 
विज्ञापन

कहां कितने सहायक हटाए

ब्लॉक - पंचायत सहायक

निधौली कलां - 13
अवागढ़ - 10
शीतलपुर - 09
जैथरा - 08
मारहरा - 04
सकीट - 04
अलीगंज - 03
जलेसर - 02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें