20एमएनपी-29-किशनी के गांव इंद्रपुर में हत्या की जांच करते सीओ
- फोटो : MAINPURI
किशनी/कुसमरा। गांव इंद्रपुर में बंटवारे के विवाद में चाचा की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी भतीजे की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुईं हैं। शनिवार को सीओ भोगांव ने इंद्रपुर पहुंचकर मृतक के परिजनों से जानकारी जुटाई। उन्हें जल्द आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया।
थाना किशनी की कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव इंद्रपुर निवासी 45 वर्षीय रामौतार शुक्रवार शाम घर के बाहर चारपाई पर लेटे थे। तभी रिश्ते के भतीजे सुरजीत ने सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भतीजा गांव से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
हत्याकांड की छानबीन को लेकर शनिवार को सीओ भोगांव अमर बहादुर पुलिस बल के साथ गांव इंद्रपुर पहुंचे। वहां मृतक के परिजनों से आवश्यक जानकारी जुटाई। बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगी हुईं हैं। जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।