वृंदावन कुंभ मेला क्षेत्र श्री देवराहा बाबा घाट पर प्रभु श्रीनाथ प्यारे ने नौका मे विराज घर भक्त?
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। प्रभु श्रीनाथ प्यारे ने नौका में विराज कर यमुना विहार के साथ भक्तों के साथ होली खेली। भक्तों ने भी प्रभु के साथ होली खेलकर फाग उत्सव का आनंद उठाया।
कुंभ क्षेत्र स्थित रसिया बाबा नगर में मास पर्यंत चलने वाले दिव्य कुंभ अमृत महोत्सव के अंतर्गत यमुना तट पर निर्मित ब्रह्म ऋषि देवरहा बाबा घाट पर ठाकुर श्रीनाथ जी प्यारे का नौका विहार एवं फाग उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव के अंतर्गत वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य शास्त्रोक्त विधि से प्रभु श्रीनाथ प्यारे के श्री विग्रह को फूलों से सजी नौका पर विराजित किया गया।
तदोपरांत प्रभु श्रीनाथ प्यारे ने नौका विहार का आनंद लिया। भक्त प्रभु की इस लीला को निहार कर आनंद लाभ लिया। प्रभु के प्रतीक स्वरूप नौका पर सवार रसिया बाबा एवं वराह पीठाधीश्वर श्रीराम प्रवेश दास महाराज और श्री राधावल्लभ रसोपासक रसिक माधव दास महाराज व अन्य सहयोगियों ने भक्तों पर पुष्प, गुलाल, टेसू से बने प्राकृतिक रंगों के साथ-साथ लड्डुओं की बरसात आरंभ कर दी।