फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा सहित चार कोरोना पॉजिटिव मिले, थाना कराया सैनिटाइज, लोगों में डर का माहौल

Thu, 02 Jul 2020 04:29 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

  • थाने को किया गया सैनिटाइज, क्षेत्रीय लोग चितिंत
  • एसआई के पॉजिटिव मिलने पर पुलिसकर्मियों सैंपल भेजे 
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मैनपुरी पुलिस ने लगाया बैरियर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में एक दिन की राहत के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या में फिर से इजाफा हो गया। गुरुवार को बेवर में दो, भोगांव में एक और दन्नाहार में तैनात दरोगा कोरोना संक्रमित मिला है। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 257 पहुंच गई है। जबकि जिले में अब तक 202 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अब तक सात संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 48 का वर्तमान में उपचार चल रहा है। 

अनलॉक 2.0: ताजनगरी में मामूली राहत, बाजारों के खुलने का समय बढ़ा, जारी रहेंगी ये पाबंदियां
विज्ञापन


बुधवार को जिले में एक भी कोरोना संक्रमित न मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली थी लेकिन गुरुवार को कुल 171 लोगों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें दन्नाहार थाने में तैनात एक एसआई कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके अतिरिक्त कस्बा बेवर में जीजा और साला कोरोना पॉजिटिव निकले। भोगांव के मक्ख्खनपुर में भी पूर्व में कोरोना पॉजिटिव निकले युवक के संपर्क में आने वाली महिला कोरोना पॉजिटिव निकली। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके पांडेय के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चारों संक्रमितों को भोगांव स्थित कोविड केयर सेंटर पर भर्ती कराया गया। वहीं संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू की गई है। संक्रमित के घर को सैनिटाइज कराया गया है।

एसआई के पॉजिटिव मिलने पर पुलिसकर्मियों सैंपल भेजे 
मैनपुरी जनपद के दन्नाहार थाने में तैनात दरोगा के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पुलिस विभाग के साथ ही क्षेत्रीय लोग भी चिंतित हो गए हैं। जानकारी होते ही प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पपेंद्र कुमार ने थाने को सैनिटाइज कराया। दरोगा के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। 

विगत 27 जून को थाना दन्नाहार से स्टाफ के 43 लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट गुरुवार को प्राप्त हुई जिसमें एक एसआई कोरोना संक्रमित निकला। जानकारी होते ही प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पपेंद्र कुमार मोबाइल जांच टीम के साथ थाने पहुंचे। यहां थाने में दरोगा के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए गए। इसके अतिरिक्त थाने के पास दुकान संचालित करने वाले दवा व्यवसाई, नाई, परचून आदि सामान की बिक्री करने वाले लोगों के भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

थाना परिसर को स्वास्थ्य विभाग ने सैनिटाइज कराया है। डॉ. पपेंद्र कुमार ने थानाध्यक्ष और सभी स्टाफ को पूरी तरह से अपने हाथों को बार-बार सैनिटाइज करने और मास्क आदि का प्रयोग करने की सलाह दी है। 

बरौली चौकी के हैं इंचार्ज 
कोरोना संक्रमित निकले एसआई दन्नाहार थाना क्षेत्र की बरौली चौकी के इंचार्ज हैं। हालांकि ये थाने की ही एक बैरक में रहते थे और यहीं से क्षेत्र में जाते थे। बरौली चौकी पर तैनात सिपाहियों की भी जांच कराई जाएगी। वहीं चौकी को भी सैनिटाइज कराया गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें