पैनिक बटन की शुरुआत के दौरान डीआईजी जेल लव कुमार व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
आगरा जिला कारागार की बैरक में बंदियों के बीच झगड़ा, बीमार होने और किसी भी आपात स्थिति में मदद मुहैया कराने के लिए वायरलेस पैनिक अलार्म सिस्टम लगाए गए हैं। दस से 15 मिनट में जेल कर्मी और अधिकारी उन तक पहुंच जाएंगे। बुधवार को डीआईजी कारागार लव कुमार ने इस सिस्टम का उद्घाटन किया।
जिला कारागार में 32 बैरक हैं। जो कि दूर-दूर है। किसी तरह की आपात स्थिति में बंदियों को शोर मचाना पड़ता था। ऐसे में एक से सवा घंटा बंदियों तक मदद मिलने में लग जाता था।
लावारिस में किया अंतिम संस्कार, मानवाधिकार आयोग से गुहार, परिवार ने उठाए ये सवाल
जिला जेल के अधीक्षक शशिकांत मिश्र के मुताबिक, बंदियों को तत्काल मदद मुहैया कराने के लिए बैरकों में पैनिक बटन लगाए गए हैं। बंदी के बीमार होने, झगड़ा होने पर इसे बंदी दबा देंगे। इससे गेट पर बने कंट्रोल रूम में अलार्म बजेगा, जिस बैरक से बटन दबाया जाएगा, उस बैरक के नंबर वाली लाइट जलेगी। अलार्म बजने पर संबंधित कर्मचारी अधिकारियों को अवगत कराएंगे। दस से 15 मिनट में बंदियों को मदद मुहैया करा दी जाएगी।