फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी पर हमला, पिता को भी फावड़ा मार किया लहूलुहान

Tue, 25 Sep 2018 10:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
हमले में घायल भाजपा नेता के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के ताजगंज में जैन मंदिर परिसर में चांदी के बर्तन को लेकर हुए विवाद के बाद बीजेपी युवा मोर्चा के पदाधिकारी और उनके पिता पर हमला बोल दिया गया। उन्होंने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करने की बात कही है।   
विज्ञापन


सदर क्षेत्र के शहीद नगर निवासी सचिन जैन बीजेपी युवा मोर्चा में महानगर मंत्री हैं। उनके पिता प्रदीप जैन के साले अशोक जैन का ताजगंज के गुड़िआई मंडी में घर है। उनके घर के पास ही जैन मंदिर बना है। सोमवार सुबह सचिन, उसका भाई राहुल और पिता प्रदीप मंदिर में दान देने गए थे। 

सचिन ने बताया कि उन्होंने मंदिर की देखरेख करने वाले लोगों से मंदिर में चांदी के बर्तन न रखे होने पर पूछताछ की। इस पर विवाद हो गया। आरोप है कि सचिन, उसके भाई और पिता पर हमला बोल दिया गया। पिता के सिर में फावड़ा मार दिया। 
विज्ञापन


वहीं सचिन और राहुल की भी पिटाई की। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। थाना ताजगंज में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर थाना ताजगंज ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें