फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एटा में तिरंगा यात्रा निकालने की कोशिश, पुलिस ने रोका

Sun, 28 Jan 2018 04:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा को पुलिस ने रोका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के एटा में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा को पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने जानकारी होने पर तुरंत रोक दिया। साथ ही चार लोगों को कार सहित हिरासत में भी लिया है। 
विज्ञापन


कासगंज में तिरंगा यात्रा को निकालते वक्त हुई सांप्रदायिक हिंसा की आग ठंडी नहीं हो सकी है। वहीं शहर की फिजा खराब करने के लिए तिरंगा यात्रा निकालने लगे। शहर के दर्जनों युवा एकत्रित होकर तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे। 

इसकी जानकारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को हुई तो सीओ सिटी, कोतवाली नगर प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जहां यात्रा निकालने वाले लोगों को समझाते हुए यात्रा बंद कराई। 
विज्ञापन


इसके साथ ही पुलिस ने चार युवाओं को हिरासत में ले लिया। उनकी कार कब्जे में ले ली। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि बिना अनुमति के तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। 
विज्ञापन

कासगंज में हालात ठीक न होने के चलते इस तरह की यात्रा को रोका गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई आयोजन नहीं होगा। जिसे लेकर शहर में फिजा खराब हो।

तिरंगा यात्रा रोकने के बाद कोतवाली नगर पुलिस ने चार युवाओं को हिरासत में लिया था। इसकी जानकारी जैसे ही सत्ता पक्ष के एक माननीय को हुई तो उन्होंने कोतवाली प्रभारी के पास फोन करते हुए उन्हें छोड़ने की बात कही। 

इसे लेकर प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा ने मामले की जांच कर युवकों को छोड़ने के लिए कहा। माननीय ने दबाव बनाते हुए प्रभारी से छोड़ने को कहा इस पर इंस्पेक्टर ने शहर की फिजा खराब न होने की बात कहते हुए मना कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें