फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जगदीशपुरा में फेरों से पहले पुलिस ने रुकवाई किशोरी की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना जगदीशपुंरा क्षेत्र में मंगलवार रात को पुलिस ने नाबालिग की शादी रुकवाई। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि नाबालिग की शादी कराई जा रही है। इस पर चाइल्ड यूनिट की टीम के साथ पुलिस शादी वाले घर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजन से पूछताछ की। वह बेटी को बालिग बता रहे थे मगर पुलिस ने आधार कार्ड चेक किया। इसमें दुल्हन की उम्र 17 साल थी। वहीं बरात अलीगढ़ से आई थी। मंडप में फेरों की तैयारी चल रही थी। पुलिस ने दूल्हा पक्ष को बताया कि नाबालिग से विवाह करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इस पर बरात वापस चली गई। वहीं पुलिस किशोरी को अपने साथ ले आई। उसे वन स्टाॅप सेंटर में रखा गया है। बुधवार को उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें