अछनेरा। क्षेत्र में सोमवार शाम दो अलग-अलग हादसों में पुलिसकर्मी और एक युवक घायल हो गए। दोनों को अस्पताल भेजा गया है। पहली घटना अछनेरा–रायभा मार्ग पर स्थित आईआईएमटी कॉलेज के पास हुई। रायभा निवासी एक युवक अछनेरा से अपने घर लौट रहा था, तभी अचानक सामने आई नीलगाय उसकी बाइक से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी अछनेरा रेफर कर दिया। जबकि उसी रोड पर दूसरी घटना शाम करीब 6:30 बजे आगरा-भरतपुर मार्ग पर स्थित गांव थापी के पास हुई, जहां ब्यारा चौकी पर नियुक्त हेड कॉन्स्टेबल आदेश यादव ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल हेड कॉन्स्टेबल का इलाज जारी है। दोनों मामलों में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
ईको कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल
पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र अरनोटा के पास मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार ईको की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। थाना बसई अरेला क्षेत्र के गुर्जा रामजस निवासी श्रीराम मंगलवार की देर शाम अरनोटा किसी काम से जा रहा था तभी फतेहाबाद की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही कार ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट भर्ती कराया।