फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से बदबू आने पर पंचर बनाने वाले ने दी पुलिस को सूचना, पकड़ी गई नशे की बड़ी खेप

Mon, 25 Nov 2019 12:59 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
1390 पेटी हरियाणा प्रांत की देशी शराब बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र में हाइवे पर रविवार सुबह पुलिस ने एक ट्रक से करीब 46 लाख की शराब बरामद की। इसे हरियाणा से तस्करी कर लाया गया था। ट्रक चालक सहित दो लोग मौके से भाग गए। पुलिस ट्रक के नंबर आदि से तस्करों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


थाना पुलिस को रविवार तड़के सूचना मिली कि हाइवे पर मोहब्बतपुर गांव के पास एक ट्रक खड़ा है, जिसमें हरियाणा से तस्करी कर लाई गई शराब है। इस पर प्रभारी निरीक्षक रिषी कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। 

पुलिस को देखते ही चालक ने ट्रक को दौड़ाने की कोशिश की, लेकिन पंचर होने के कारण वो गाड़ी को भगा नहीं सका। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर ली। चालक व उसका साथी ट्रक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दोनों का पीछा किया लेकिन हाथ नहीं लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पुलिस ट्रक को थाने ले आई। उसमें से 1390 पेटी हरियाणा प्रांत की देशी शराब बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक शराब की कीमत करीब 46 लाख है। भागे हुए तस्करों का पुलिस पता लगाने के प्रयास में जुटी है। आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पंचर मिस्त्री के प्रयास से मिली कामयाबी

ट्रक में लादकर लाई गई गैर प्रांत की शराब को पकड़वाने में पंचर मिस्त्री की अहम भूमिका रही है। मोहब्बतपुर गांव के पास ट्रक का टायर पंचर हो गया था। मिस्त्री सही कर रहा था, इस बीच शराब की गंध आने पर उसने पुलिस को सूचना दे दी। 

एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि हरियाणा से तस्करी कर लाई गई शराब कहीं खपाने के लिए ले जाई जा रही थी। इसकी कीमत करीब 46 लाख है। भागे हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें