फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के बाद दो लोगों की जिंदगी में 'उजाला' कर गई एसीएमओ की बेटी

Mon, 25 Nov 2019 12:59 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
खुशी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में सड़क हादसे में घायल एसीएमओ की बेटी की शनिवार देर शाम मौत हो गई। इसके बाद एसीएमओ व उनकी पत्नी ने बेटी की आंखें दान कर दी। इससे दुनिया से जाते-जाते भी खुशी दो लोगों की दुनिया रोशन कर गई।
विज्ञापन

 
एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता की बेटी खुशी (19) केडी मेडिकल कॉलेज की छात्रा थी। 18 नवंबर को कार से जा रही थी। इसी दौरान कॉलेज के पास ही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। 

उसे इलाज के लिए केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। जहां से परिजन गंभीर हालत में गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उसे वापस भेज दिया था। इस पर परिजनों ने शनिवार को उसे शहर के ही सिटी हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया। वहां देर रात खुशी की मौत हो गई। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बेटी की आंखें दान की

बेटी की मौत के बाद एसीएमओ डॉ. राजीव और उनकी पत्नी डॉ. प्रीति के अलावा परिजनों ने खुशी के नेत्रदान करने का निर्णय लिया। आईएमए के पूर्व अध्यक्ष एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुकेश जैन, डॉ. गौरव भारद्वाज आदि चिकित्सकों की मौजूदगी में रोशन सिंह एवं उनकी टीम ने नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की। 
 
एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता की बेटी खुशी की मृत्यु होने की जानकारी जिसको लगी वह उनके राधिका विहार स्थित निवास स्थान पहुंचा। आकाशवाणी स्थित मोक्षधाम में खुशी का अंतिम संस्कार किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें