फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में शराब का जखीरा पकड़ा: धान की भुसी में छिपाकर पंजाब से झारखंड भेजी गई थी खेप, 30 लाख कीमत; तीन दबोचे

Thu, 25 Jun 2026 08:04 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

खेप पंजाब से लाकर सोनभद्र के रास्ते झारखंड पहुंचाई जानी थी। वहां से इसे विभिन्न स्थानों पर सप्लाई किया जाना था। पुलिस के अनुसार गिरोह का संचालन हरियाणा के भूपेंद्र दहिया और उसका मैनेजर दीपक करते हैं। दोनों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। 
विज्ञापन
पुलिस ने तीन तस्कर दबोचे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक कैंटर, एक मारुति विटारा ब्रेजा कार, तीन मोबाइल फोन, एक डोंगल, 3,500 रुपये नकद तथा 350 पेटी अवैध शराब और बीयर बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


बुधवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि झरना नाले के पास फिरोजाबाद हाईवे पर खड़े एक कैंटर में पंजाब से लाई गई अवैध शराब भरी हुई है। उसके आगे-आगे एक ब्रेजा कार चल रही है, जिसमें शराब के नमूने रखे गए हैं और उसका उपयोग ग्राहकों को सैंपल दिखाने के लिए किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर कैंटर और कार को कब्जे में ले लिया। मौके से राजस्थान निवासी बभूताराम, हरियाणा के पानीपत निवासी अनिल कुमार और जगदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। 

 
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कैंटर में भरी शराब को धान की भूसी के बोरों से ढककर रखा गया था ताकि किसी को शक न हो। यह खेप पंजाब से लाकर सोनभद्र के रास्ते झारखंड पहुंचाई जानी थी। वहां से इसे विभिन्न स्थानों पर सप्लाई किया जाना था। पुलिस के अनुसार गिरोह का संचालन हरियाणा के भूपेंद्र दहिया और उसका मैनेजर दीपक करते हैं। दोनों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे लंबे समय से उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में शराब की तस्करी कर रहे थे। बरामद माल में रॉयल ग्रीन, इम्पीरियल ब्लू और मैकडॉवेल्स नंबर-1 ब्रांड की अंग्रेजी शराब के अलावा किंगफिशर और थंडरबोल्ट बीयर शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पहले भी जेल जा चुका है जगदीप 
गिरफ्तार आरोपी जगदीप का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ रायबरेली और बिजनौर में आबकारी अधिनियम, जालसाजी तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं बभूताराम के खिलाफ भी सोनभद्र और आगरा में शराब तस्करी के मामले दर्ज पाए

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें