कासगंज जिले के गांव कनेसर में भाजपा विधायक के रिश्तेदार की हत्या के मामले में पांच आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं। हत्यारों की गिरफ्तारी न होने और दूसरे पक्ष के आक्रोश के चलते गांव में तनाव का माहौल है। तनाव की स्थिति के मद्देनजर गांव में पुलिस-पीएसी बल का पहरा बरकरार है। वहीं पुलिस हत्यारों की तलाश में दबिश दे रही है।
थाना पटियाली क्षेत्र के गांव कनेसर में पांच जनवरी को बिजली लाइन डालने को लेकर खूनी संघर्ष हो गया था। संघर्ष में अलीगंज के भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के बड़े भाई के साले राजेश की मौत हो गई थी।
मामले में राजेश के भाई ने ग्राम प्रधान देवेंद्र, दिनेश, उमेश, रंजित, अमन, जितेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। घटना के बाद आरोपी प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं अन्य सभी पांच आरोपी फरार हैं।