फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पुलिस का कारनामा...एक बाइक हुई चोरी, दर्ज कर दीं दो एफआईआर; दूसरी करनी पड़ी निरस्त

Tue, 20 May 2025 09:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कहीं पीड़ित एक एफआईआर दर्ज नहीं करा पाते हैं, तो वहीं फतेहपुर सीकरी थाने में चोरी हुई एक बाइक की दो एफआईआर दर्ज हो गईं। जानकारी होने के बाद दूसरी एफआईआर को निरस्त करना पड़ा।
 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ओर पीड़ित थाने में केस दर्ज कराने के लिए पुलिस के चक्कर लगाते थक जाते हैं। वहीं आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने एक ही मामले में दो केस दर्ज करने का कारनामा कर दिखाया है।
विज्ञापन


कस्बे के घंटाघर निवासी जयप्रकाश सिंघल की बाइक 22 अप्रैल को गुलिस्ता टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में शादी समारोह में जाने के दौरान चोरी हो गई। इस संबंध में उन्होंने 112 नंबर पर डायल कर सूचना दी थी। मामले में थाना पुलिस को दी गई तहरीर पर 12 मई को अपराध संख्या 125/2025 में केस दर्ज किया गया।

इसी मामले में ही दोबारा 18 मई को अपराध संख्या 132/2025 पर बाइक चोरी का केस लिखा गया। इस संबंध जब प्रभारी निरीक्षक से बात की गई तो उनका कहना है कि त्रुटिवश ऐसा हुआ है। इसकी जांच कराई जाएगी और दूसरे मुकदमे को निरस्त कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें