फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में हत्या: चार लाख रुपये के लिए सेल्समैन की ली जान, पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार

Fri, 03 Mar 2023 03:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में हुई सेल्समैन की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। उसकी हत्या चार लाख रुपये के लिए हुई थी। सेल्समैन उसका तकादा कर रहा था। 

 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में हुए सेल्समैन हत्याकांड में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे घटना में प्रयुक्त असलाह और डीवीआर बरामद की गई है।
विज्ञापन

 
ताजगंज के गांव नौबरी निवासी 33 वर्षीय सेल्समैन मनोहर शर्मा उर्फ भोलू पंडित की मंगलवार को सेवला सराय में गोली मारकर हत्या की गई थी। उनका शव प्रॉपर्टी डीलर अन्नू चाहर के ऑफिस में मिला था। अन्नू चाहर और उसके कर्मचारी फरार हो गए थे। ऑफिस में लगे कैमरों की डीवीआर भी गायब थी।  मामले में अन्नू चाहर, उसके मित्र प्रमोद भुल्लन, पदम सिंह और चेतन भारद्वाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। 

डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ में पता चला कि मनोहर के चार लाख रुपये अनु चाहर पर निकल रहे थे। यह रकम लॉटरी के लिए अनु चाहर ने ली थी। लॉटरी की अवधि पूरी होने के बाद मनोहर अपनी रकम मांग रहा था। मगर, अनु चाहर रकम लौटाने के लिए तैयार नहीं था।
विज्ञापन


 घटना से एक दिन पहले दोनों में मारपीट हुई थी। एक मार्च को अनु ने मनोहर को अपने ऑफिस में बुलाया था। चारों आरोपी नशे की हालत में थे। उन्होंने गोली मारकर मनोहर की हत्या कर दी। गोली कर्मचारी पदम सिंह ने चलाई थी। अनिल ने उसे गोली मारने का इशारा किया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तलाब में फेंकी गई कैमरे की डीवीआर भी बरामद कर ली है। उसमें फुटेज है या नहीं यह अभी पता नहीं चल सका है। उसकी फॉरेंसिक लैब में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें