फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठों से मुक्त कराई गईं युवतियों की आपबीती, शादी का झांसा देकर 'अपनों' ने बेचा

Mon, 26 Aug 2019 12:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में कश्मीरी बाजार, बसई और होटलों से मुक्त कराई जा चुकी हैं युवतियां
देह व्यापार के अड्डों पर कार्रवाई के बाद ठंडे बस्ते में डाल दी जाती है जांच
विज्ञापन
पुलिस ने 11 युवतियों को कराया मुक्त
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कश्मीरी बाजार में शुक्रवार को सात कोठों से पकड़ी गईं 21 संचालिका महिलाएं और 11 ग्राहकों को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया, वहीं कोठों से मुक्त कराई गईं 11 युवतियों को नारी संरक्षण गृह भेजा गया है। 

विज्ञापन


गुड़िया संस्था के रेस्क्यू कोआर्डिनेटर उमाशंकर यादव ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि यह धंधा कई महीनों से संचालित हो रहा है। मगर, पुलिस ने छापेमारी नहीं की। कुछ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से यह धंधा चल रहा था। 

संस्था के सदस्यों से रेकी कराई गई। इसके बाद पुलिस की मदद से छापा मारा गया है। उधर, सीओ कोतवाली अब्दुल कादिर ने बताया कि एक साल पहले कोठों को बंद करा दिया था। कुछ दिन पहले ही कोठों पर युवतियां लाई गई थीं। इस सूचना पर कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन

नौकरी और शादी का वायदा कर ला रहे 

कोठों पर छापे में मुक्त कराई गईं 11 युवतियों से गुड़िया संस्था के सदस्यों ने बात की। गुड़िया संस्था के रेस्क्यू कोआर्डिनेटर उमाशंकर यादव ने बताया कि मुक्त युवतियों में नेपाल, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, असोम, आगरा की दो-दो और मेरठ की एक हैं। 

नेपाल और पश्चिम बंगाल की युवतियों ने बताया कि उन्हें परिचित कुछ साल पहले शादी और नौकरी दिलवाने का वायदा कर लाए थे। उन्हें बेच दिया गया। उन्हें जहां रखा जाता है, वहां से निकलने नहीं देते थे। रुपये भी संचालिका छीन लेती हैं। इस वजह से भाग भी नहीं पाती थी। 

शहर में देह व्यापार के अड्डों पर छापेमारी कई बार हो चुकी हैं। कभी कश्मीरी बाजार स्थित खास गली के कोठों में तो कभी होटल और बसई से युवतियां मुक्त कराई गईं। इन अड्डों से पुलिस बेखबर बनी है, जबकि तीन संस्थाओं के पदाधिकारी और सदस्य लगातार सूचना दे रहे हैं। रेकी के बाद पुलिस से कार्रवाई करा रहे हैं।
विज्ञापन

कब-कब मुक्त कराई गईं युवतियां

21 अगस्त को प्रयागराज की गुड़िया संस्था की सूचना पर शुक्रवार को कश्मीरी बाजार स्थित कोठों पर पुलिस ने छापा मारा। 21 कोठा संचालिका, 11 पीड़ित महिलाएं और 11 ग्राहक पकड़े गए।

चार अगस्त को फ्रीडर्म फर्म संस्था की सूचना पर बसई (थाना ताजगंज) में छापा मारा गया था। घर में देह व्यापार चल रहा था। यहां से 13 युवतियों को मुक्त कराया गया था। उन्हें बंधक बनाया था।

27 जून 2017 को प्रयागराज की गुड़िया संस्था की सूचना पर सिकंदरा क्षेत्र स्थित एक होटल में पुलिस ने छापा मारा था। यहां पर दस युवतियों को मुक्त कराया गया था। थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया था।

17 फरवरी 2016 को दिल्ली की संस्था रेस्क्यू फाउंडेशन की सूचना पर कश्मीरी बाजार की खास गली में संचालित कोठों पर छापामारी की गई थी। इस दौरान पांच युवतियों को मुक्त कराया गया था। तीन कोठा संचालिकाओं और दो युवकों को भी पकड़ा गया था।

इस संबंध में एसपी सिटी प्रशांत वर्मा ने बताया कि देह व्यापार के अड्डों के बारे में कोई भी व्यक्ति सूचना देता है तो टीम बनाकर तत्काल कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि मानव तस्करी निरोधक तस्करी शाखा काम करती है। इसके अलावा थाना पुलिस नजर रखती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें