कॉमनवेल्थ इंटरनेशनल क्रॉस बो में सचिन ने जीते दो स्वर्ण पदक
- फोटो : अमर उजाला
कॉमनवेल्थ इंटरनेशनल क्रॉस बो शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 25 अगस्त को थाईलैंड में हुआ। इस चैंपियनशिप में भारतीय क्रॉस बो टीम का दबदबा रहा। सचिन चौधरी ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए ओपन अंडर 17 और ओपन जूनियर वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीते और चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी बने।
इसके अलावा वरुण कौशिक और छत्रपाल सिंह यादव ने भी अपने-अपने वर्ग में एक-एक स्वर्ण पदक प्राप्त किया। भारतीय टीम के कोच एवं मैनेजर अनिल कौशिक ने बताया कि इस चैंपियनशिप में सबसे अधिक पदक भारतीय टीम ने प्राप्त किए।
भारतीय टीम ने कुल सात पदक प्राप्त किए, जिसमें 4 स्वर्ण, 3 कांस्य। इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा फिलीपींस, कंबोडिया, श्रीलंका, मलेशिया, कोरिया, रशिया, थाईलैंड के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।