फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: घरवालों ने शादी के लिए नहीं दिया पैसा तो लगा लिया फंदा...फिर दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस और यूं हुआ कमाल

Wed, 26 Jul 2023 10:45 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में घरवालों ने शादी के लिए नहीं दिया पैसा तो फंदा लगा लिया। फिर दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस और यूं हुआ कमाल। युवक की जान बचा ली।
विज्ञापन
आगरा में आत्महत्या कर रहे युवक को पुलिस ने बचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस की रिस्पांस टाइम को लेकर सक्रियता ने एक और जान बचा ली। लोहामंडी के राजनगर में एक युवक ने फंदा लगा लिया था। सूचना मिलने पर 5 मिनट में पुलिस पहुंच गई और दरवाजा तोड़कर युवक को बचा लिया। उसकी काउंसिलिंग भी की।

एसीपी लोहामंडी दीक्षा सिंह ने बताया कि शाम लगभग 5:30 बजे राजनगर निवासी मुकेश ने सूचना दी थी। बताया कि बेटा मसन शादी के लिए रुपयों की मांग कर रहा था। उन्होंने मना कर दिया। इससे नाराज होकर आत्महत्या के लिए खुद को कमरे में बंद कर लिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra : रूफटॉप रेंस्टोरेंट में नाबालिग पी रहे थे हुक्का और शराब...पहुंच गई पुलिस, संचालक सहित चार गिरफ्तार
विज्ञापन


सूचना पर चौकी प्रभारी डिवीजन एसआई जय गोविंद सिंह, सिपाही प्रदीप मौर्या, सिपाही अशद खान पहुंच गए। जब पुलिस पहुंची तो मसन फंदा कस रहा था। पुलिस ने लोगों के सहयोग से दरवाजे को तोड़ा और मसन को बचा लिया। इसके पहले हरीपर्वत क्षेत्र में पुलिस के रिस्पांस टाइम ने एक किशोरी की जान बचाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें