पुलिस रिमांड पर आरोपी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र में एक दंपती के साथ लूट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस इटावा जेल से रिमांड पर लेकर आई। उनकी निशानदेही पर लूटे गए कुछ जेवर भी बरामद किए। इसके बाद लुटेरों को वापस जेल भेजा गया।
ये है घटना
कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला तार सरसई मासूमपुर निवासी अनुज कुमार 18 दिसंबर 2022 को पत्नी के साथ कहीं जा रहे थे। तभी अपाचे सवार तीन बदमाशों ने उनके साथ लूट की वारदात अंजाम दी थी। उक्त घटना की जांच के दौरान तीन लुटेरों अनुज निवासी रंपुरा शमशेरगंज किशनी, सोनू जोशी निवासी गांव कटे खेड़ा सराय भूपत जसवंत नगर इटावा और रामू उर्फ रामकुमार निवासी गांव कुरसंडा किशनी के नाम प्रकाश में आए थे।
ये भी पढ़ें -
Firozabad: जयमाला पर दूल्हे ने की ऐसी हरकत, दुल्हन हुई शर्म से पानी-पानी, शादी से किया मना, वापस लौटी बरात
ली गई रिमांड
अनुज और सोनू जोशी को कुछ दिन पूर्व इटावा पुलिस द्वारा लूट के एक मामले में 20 जनवरी को जेल भेजा गया था। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक कुर्रा जय श्याम शुक्ला इटावा जेल से उक्त दोनों लुटेरों को रिमांड पर लेकर आए। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर घर से दंपती से लूटा गया एक पैंडल, एक अंगूठी बरामद कर ली गई। बरामदगी के बाद पुलिस ने लुटेरों को वापस इटावा जेल भेजा।
और भी पढ़ें -
Mathura Crime: बैंक ऑफ बड़ौदा का शटर तोड़कर अंदर घुसा चोर, फिर भी नहीं की चोरी, जानें क्यों
Firozabad: जयमाला के बाद एक-एक कर भागे बराती, अंत में दूल्हा भी चुपके से निकला, मामला जान रह जाएंगे हैरान
Agra: घर से हंसती खेलती निकली थी 19 वर्षीय बेटी, ऐसी हालत में मिली लाश, सहम गए परिजन
Etah News: सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर को चार मामलों में हाईकोर्ट से राहत, इन मामलों में मिली जमानत
बांग्लादेशी घुसपैठ: शहरभर की झुग्गी बस्तियों में की जा रही तलाश, घर वापसी कराएगी पुलिस