मथुरा में बुजुर्ग महिला से रेप की कोशिश करने के आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अमर उजाला की खबर के बाद यह कार्रवाई की गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया है।
थाना मांट क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को पंचायत ने आरोपी को पांच चप्पल मारने की सजा देकर मामला रफा-दफा कर दिया था। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया।
रविवार सुबह को थाना पुलिस ने पीड़िता के घर पहुंचकर पूछताछ की। महिला की तहरीर पर गांव के ही आरोपी व्यक्ति के खिलाफ छेड़छोड़ व रेप की कोशिश का मामला दर्ज कर किया।