फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस ने दोनों पक्षों से 17 नामजद व 62 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मामला

Tue, 18 Mar 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरों के गांव कम्पुर में सोमवार को दो पक्षों में हुए विवाद के बाद मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से 17 नामजद करते हुए 72 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

गांव कम्पुर में सोमवार को अतुल ठाकुर के ट्रैक्टर को खेत में ले जाते समय ब्रह्मपाल जाटव द्वारा वीडियो बनाए जाने पर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में हुए विवाद के बाद हुई मारपीट, पथराव, पुलिस अभ्रदता के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक पक्ष से ब्रह़म पाल जाटव, अवधेश जाटव सहित 14 लोगों को नामजद करते हुए 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया है। जबकि दूसरे पक्ष से अतुल, शैलेष सहित तीन नामजद करते हुए 12 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव में पुलिस लगातार सतर्कता बरती जा रही है। गांव में पुलिस दूसरे दिन भी तैनात रही।

सोरों के गांव कम्पुर में रविवार को दलित युवक प्रभाकर की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवक के पिता ओमवीर ने शीमेष बघेल, अतुल, शैलेष, योगेंद्र, राहुल, विपिन, सोनू, आसिव को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


गांव कम्पुर में मंगलवार को आपस में झगड़ा करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिवदयाल, विवेक, अनिल, शैलेष, अतुल को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें