फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा 2024: दूसरे दिन 7,969 ने छोड़ी परीक्षा, कुल आए इतने अभ्यर्थी

Sun, 25 Aug 2024 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 23,560 को देनी थी। पहली पाली में 4059 और दूसरी में 3921 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 
 
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में  पुलिस भर्ती परीक्षा में सख्ती के कारण अभ्यर्थियों के पसीने छूट रहे हैं। दूसरे दिन 27 केंद्रों पर 7,969 अभ्यर्थियों ने पुलिस भर्ती परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में 11,760 अभ्यर्थियाें की जगह 4059 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 11,760 के सापेक्ष 3910 ने परीक्षा नहीं दी। पहले दिन भी 8322 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी थी।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के भारी इंतजाम के कारण सॉल्वरों के मंसूबे पूरे नहीं हो पा रहे हैं। दो दिन में 16,291 अभ्यर्थी परीक्षा छोड़ चुके हैं। परीक्षा कराने वाली एजेंसी और पुलिस फर्जी अभ्यर्थियों को पकड़ने के लिए एआई की मदद ले रही है। डीसीपी मुख्यालय सैयद अली अब्बास ने बताया कि दूसरे दिन भी परीक्षा में 7,969 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी अभ्यर्थी को भेजा जेल
पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन बृहस्पतिवार को पहली पाली में विधिपुरा सादाबाद के विवेक को एआई की मदद से पकड़ा गया था। वह विमल के नाम से परीक्षा देने आया था। विवेक ने भर्ती की आयु निकल जाने पर विमल के नाम से हाईस्कूल व इंटर की दोबारा परीक्षा दी थी। इसी नाम से अपना आधार कार्ड बनवाया था। इंस्पेक्टर शाहगंज ने बताया आरोपी को शनिवार जेल भेज दिया गया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें