फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अपहृत बालक को जंगल से रोते हुए पुलिस ने किया बरामद

Mon, 29 Jan 2024 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के एक ईंट-भट्ठे से चार दिन पूर्व अपहरण का शिकार हुए चार वर्षीय बालक को अकराबाद जनपद अलीगढ़ से बरामद कर लिया गया है। अकराबाद पुलिस को यह बच्चा एक ईंट भट्ठे के पास रोते हुए मिला था। पुलिस ने बच्चा बरामद करके कासगंज पुलिस को सौंप दिया है। बच्चा बरामद होने से उसके माता पिता के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।
विज्ञापन

25 जनवरी को ढोलना थाना क्षेत्र के तैय्यबपुर के ईंट भट्ठे से देर सायं बाइक सवार एक युवक और एक महिला ने बसंत के चार वर्षीय बेटे विक्रम का अपहरण कर लिया। पुलिस ने घटना की सूचना पर तत्काल मामला दर्ज किया। थाना पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस की टीम मासूम के अपहरण की गुत्थी को सुलझाने में जुटी थी। बताया गया कि अकराबाद क्षेत्र के कीरथपुर क्षेत्र में एक ईंट-भट्ठे के पास बच्चा अकेला रोता हुआ मिला। अकराबाद थाने के प्रभारी ऋषिपाल सिंह व पुलिस की टीम ने बच्चे को बरामद कर लिया। बच्चे की बरामदगी की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई तो अकराबाद पुलिस को जानकारी मिली कि एक बच्चा कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र से अपहृत हुआ है। ऐसी स्थिति में पुलिस ने कासगंज जनपद की पुलिस से जानकारी की। जानकारी मिलने पर थाना ढोलना पुलिस बच्चे के माता पिता को लेकर अकराबाद पहुंची। बच्चे को देखकर मां बाप के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। बच्चे की बरामदगी होने पर पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें