फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस, प्रतिबंधित मीट छोड़ भागे आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव म्याऊं में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से 25 किलो प्रतिबंधित मीट और गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए। मीट के सैंपल को प्रयोगशाला भेजा गया है। मामले में दो नामजद और तीन अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव म्याऊं में गोकशी किए जाने की सूचना बृहस्पतिवार को मुखबिर से पुलिस को मिली। गोकशी की सूचना पर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंच गई। पुलिस की गाड़ी को देखकर गोकशी कर रहे लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से 25 किलो प्रतिबंधित मीट बरामद किया। वहां मीट का सैंपल भरकर विज्ञान प्रयोगशाला के लिए भेज दिया। शेष मीट को जमीन में दफना दिया गया। गोकशी में प्रयुक्त उपकरण को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि मामले प्रकाश में आए अकील व उसके एक अन्य साथी के अतिरिक्त तीन अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें