फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग की सूचना पर भूपतिपुर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव भूपतिपुर में एक नाबालिग की शादी की जा रही है। इस सूचना पर शनिवार को बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। लड़की के परिजनों ने कहा कि बेटी बालिग है। कुछ लोग शादी को रुकवा कर परेशान करना चाहते हैं। समिति के सदस्य मामले की जांच कर रहे हैं। मां-बाप ने एसपी से भी इस मामले में शिकायत की है।
विज्ञापन

शनिवार को बाल कल्याण समिति की टीम गांव भूपतिपुर पहुंची। वहां एक शादी वाले घर में पहुंचकर लड़की की उम्र के बारे में जानकारी ली। समिति के सदस्यों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि जिस लड़की शादी की जा रही है, वह नाबालिग है। तब परिजनों ने बताया कि बेटी की बरात 13 दिसंबर को आनी है। उनकी पुत्री बालिग है, एक मामले को लेकर कुछ लोग परेशान करते हुए झूठी शिकायत कर रहे हैं।
मामले को लेकर थानाध्यक्ष सुनील भारद्वाज ने बताया कि चौकी पुलिस समिति के सदस्यों के साथ गई थी। जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं दोपहर बाद लड़की के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी को शिकायतीपत्र देकर पूरे मामले की जांच कराए जाने और झूठी सूचना देने वाले पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें