आगरा के ऐतिहासिक नगर फतेहपुर सीकरी में इन दिनों पुलिस व खुफिया विभाग की साठ-गांठ से होटलों में देह व्यापार चल रहा है। होटल संचालकों द्वारा सीमावर्ती राजस्थान, दिल्ली और आगरा से लड़कियां मंगाई जाती है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निर्देशों के बाद भी सीकरी पुलिस बेफिक्र बनी हुई है। गुरुवार को ही सीओ ने पुलिस के साथ दबिश देकर दो होटलों से एक युवती समेत चार लोगों को पकड़ा है।
कस्बा सीकरी में हाईवे मंडी गुड से लेकर तेरह मोरी बांध के समीप तक बने कई होटलों से लेकर कस्बे में भी संचालित कुछ होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा चलता है। होटल में बाहर से लड़कियां मंगाकर ग्राहकों को सप्लाई की जाती हैं।