फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: दुष्कर्म के मुकदमे में पुलिस ने लगा दी एफआर, आहत पीड़िता ने खा ली थीं 80 गोलियां

Sat, 01 Oct 2022 06:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

दुष्कर्म की घटना से आहत छात्रा ने घर में रखी दवा की 80 गोलियां एक साथ खा लीं थीं। जब परिजन पहुंचे तो वह बिस्तर पर बेहोश मिली थी।
विज्ञापन
rape demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में विगत माह पड़ोस में रहने वाले युवक ने कक्षा 11 की छात्रा से उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया। घटना से आहत छात्रा ने घर में रखी दवा खाकर आत्महत्या की कोशिश की। परिजन ने स्थानीय लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर छात्रा को निकाला और उपचार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था। इस मामले में पुलिस ने एफआर लगा दी। पुलिस का कहना है कि छात्रा ने बयान नहीं दिए थे। इसलिए मुकदमे में एफआर लगानी पड़ी।

विज्ञापन


मामला करीब एक माह पहले का है। उत्तर थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा के साथ मोहल्लें के ही आरोपी द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना को अंजाम आरोपी ने तब दिया था, जब उसकी मां काम करने गई थी। छात्रा घर पर अकेले थी। छात्रा ने आहत होकर आत्महत्या के उद्देश्य से दवा की करीब 80 गोलियों को एक साथ खा लिया था। छात्रा की मां की तहरीर पर उत्तर पुलिस ने आरोपी को नामजद करते हुए दुष्कर्म का मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि छात्रा की मां द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था, लेकिन छात्रा द्वारा बयान न दिए जाने के कारण मुकदमे में एफआर लगाई गई है।

ये भी पढ़ें - UP: फिरोजाबाद जेल में बंद कैदी को प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ पड़ी भारी, आफत में पड़ गई जान

बिस्तर पर बेहोश पड़ी थी छात्रा

पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी के साथ दुष्कर्म की जानकारी होने पर वह घर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो बिस्तर पर छात्रा बेहोश पड़ी थी। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। 

एक साथ खा लीं 80 गोलियां 

पीड़िता की मां ने बताया कि उसनेअपनी बेटी को चिकित्सक को दिखाया था। चिकित्सक द्वारा तीन माह की दवा दी गई थी। जिसमें कुल 90 गोलियां थीं। 10 गोलियां पीड़िता पहले ही खा चुकी थी। दुष्कर्म की घटना के बाद उसने बाकी बची 80 गोलियों को एक साथ खा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें