फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नए साल पर खाकी का पहरा...सड़कों से होटलों तक रहेगी नजर

विज्ञापन
चेकिंग करती पुलिस
विज्ञापन
आगरा। नए साल के स्वागत में 31 दिसंबर की रात को 200 से अधिक स्थान पर जश्न मनेगा। होटलों और रेस्तरां में देसी-विदेशी पर्यटकों का आगमन होगा। कॉलोनियों और अपार्टमेंट में आयोजन होंगे। सड़कों पर भी वाहनों की भीड़ रहेगी। इसको देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। शहर को 6 जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। प्रमुख स्थान ताजगंज, कारगिल और खंदारी क्षेत्र में सर्किल के एसीपी के साथ एक-एक अतिरिक्त एसीपी तैनात रहेंगे। पुलिस के साथ पीएसी को भी तैनात किया गया है। जश्न के नाम पर हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि 31 दिसंबर की रात और 1 जनवरी को नए साल के जश्न पर होटल, रेस्टोरेंट, विभिन्न समिति और कॉलोनी में आयोजन किए जाते हैं। मंदिरों में भी भीड़ रहती है। ताजमहल और आगरा किला देखने के लिए देसी और विदेशी पर्यटक आएंगे। जाम की समस्या पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। रात 11 बजे खुलने वाली नो एंट्री भी शुरू नहीं होगी। नो एंट्री में वाहन चलाने के पास भी निरस्त कर दिए गए है। प्रमुख बाजार राजा मंडी, न्यू आगरा, सिंधी बाजार, कोतवाली, शाहगंज, कारगिल आदि में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। सादा कपड़ों में भी पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। यातायात पुलिस के साथ करीब 1000 पुलिसकर्मियों को अलग-अलग स्थान पर जिम्मेदारी दी गई है। क्विक रिस्पांस टीम बनाई गई है।

कारगिल चौराहे पर 31 दिसंबर की रात हुई थी हत्या
31 दिसंबर 2024 की रात को कारगिल चौराहे पर एक युवक की हत्या कर दी गई थी। बोदला निवासी आमिर अपने दोस्त के साथ स्कूटर से घर लौट रहा था। उन्होंने एक दुकान से केक खरीदकर खाया था। तभी दो युवकों के गुटों में झगड़ा हो गया। झगड़े में फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से आमिर की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस की सतर्कता पर सवाल उठे थे। जश्न के दौरान किसी तरह का झगड़ा ना हो जाए, इसको देखते हुए नई व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

ताजमहल और आगरा किला के आसपास अलर्ट
दो दिन ताजमहल और आगरा किला पर पर्यटकों की भारी भीड़ पहुंचेगी। ताजगंज क्षेत्र में जाम के साथ ही सुरक्षा का व्यवस्था करना भी बड़ा सवाल है। डीसीपी सिटी ने बताया कि ताजगंज क्षेत्र में एसीपी ताज सुरक्षा के अलावा एक अतिरिक्त एसीपी की भी ड्यूटी लगाई जा रही है। यहां पर एसीपी शमसाबाद रहेंगी। पुलिस लाइन से अतिरिक्त 50 पुलिसकर्मी और पीएसी को भी तैनात किया गया है। पर्यटकों के वाहनों को कुबेरपुर कट, इनर रिंग रोड, रमाडा कट होते हुए फतेहाबाद रोड फिर ताजगंज क्षेत्र में पहुंचाया जाएगा।
संदिग्धों की चेकिंग के लिए चलाया गया अभियान
नए साल पर बाहर से आने वाले लोगों की संख्या अधिक है। पुलिस भी सतर्कता बरत रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ हो रही है। होटल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह बिना आईडी के किसी भी बाहरी व्यक्ति को नहीं रुकने देंगे। इस बारे में संबंधित थाना पुलिस को जानकारी दी जाएगी।

धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस रहेगी तैनात
नए साल पर एक जनवरी को कैलाश मंदिर, बलकेश्वर मंदिर, रावली महादेव, राजेश्वर महादेव, पृथ्वीनाथ महादेव के अलावा मन:कामेश्वर मंदिर, खाटू श्याम , दाऊजी मंदिर पर लोगों की भीड़ रहती है। सभी मंदिरों पर पुलिस तैनात रहेगी।


गुरुद्वारा पर एसीपी यातायात संभालेंगे व्यवस्था
गुरुद्वारा गुरु का ताल पर एक जनवरी को हर साल श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। जाम लग जाता है। यहां पर एसीपी यातायात के नेतृत्व में 10 से अधिक पुलिसकर्मी और थाना पुलिस रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें