फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जूनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता के लिए यूपी की टीम के मैनेजर बने यतेंद्र शर्मा

विज्ञापन
यतेंद्र शर्मा
विज्ञापन
आगरा। आगरा के यतेंद्र शर्मा को 29वीं जूनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। जिला सेपकटकरा संघ, आगरा के संरक्षक विजय पाठक और संघ के अध्यक्ष अनिल वर्मा ने बताया कि यूपी सेपकटकरा संघ के संयुक्त सचिव व जिला सेपकटकरा संघ, आगरा के सचिव यतेंद्र शर्मा को मैनेजर बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। यूपी की टीम 1 से 5 जनवरी तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर पंजाब में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। यतेंद्र शर्मा एक निजी स्कूल में स्पोर्ट्स इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि जिला ओलंपिक संघ के सचिव राहुल पालीवाल, कर्नल अपूर्व त्यागी, रुबीना खानम, नेत्रपाल सिंह चौहान आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें