फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवाले की घिनाैनी करतूत: किशोरी से की अश्लील हरकत, पुलिस कमिश्नर के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज; जांच शुरू

Fri, 14 Aug 2026 06:01 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सिपाही ने घर में किशोरी को अकेला देखकर अश्लील हरकतें शुरू कर दी। इस पर किशोरी ने शोर मचा दिया। सिपाही भाग निकला। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अछनेरा में डायल 112 में तैनात सिपाही ने किराए के मकान में रहने वाली किशोरी को अकेला पाकर अश्लील हरकत की। किशोरी के शोर मचाने पर वह भाग गया। 13 दिन पहले की शिकायत पर कार्रवाई न होने पर परिजन डीएम और पुलिस आयुक्त से मिले। तब प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में सिपाही को निलंबित भी कर दिया गया।
विज्ञापन


घटना 31 जुलाई की शाम की है। कुकथला चाैकी क्षेत्र में एक परिवार किराए पर रहता है। उसी मकान में आरोपी सिपाही रामलखन भी किराएदार है। किराएदार की 16 वर्षीय किशोरी 31 जुलाई को घर में अकेली थी। शाम को सिपाही घर पहुंचा। उसने किशोरी को अकेला देखकर अश्लील हरकतें शुरू कर दी। इस पर किशोरी ने शोर मचा दिया। सिपाही भाग निकला। किशोरी ने मां और चाचा को आपबीती सुनाई। किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ थाना अछनेरा में तहरीर दी। आरोप है कि थाने से लेकर अधिकारियों के पास गई। मगर सुनवाई नहीं हुई। बुधवार को उन्होंने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और जिलाधिकारी मनीष बंसल से गुहार लगाई।

पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद आरोपी सिपाही रामलखन के खिलाफ थाना अछनेरा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि मामले में जांच कराई जा रही है। सिपाही पर छेड़खानी का आरोप है। उसे निलंबित कर दिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें