फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: थानेदार ने पत्नी को लोहे की रॉड से पीटा, सीओ कर रही जांच

Sun, 02 Oct 2022 01:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पीड़ित महिला ने थानाध्यक्ष पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि खाने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पत्नी ने खुद ही रॉड उठा ली थी।
विज्ञापन
पीड़िता के हाथ पर चोट के निशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जसरथपुर थानाध्यक्ष पर उनकी पत्नी ने लोहे की रॉड से पीटने के आरोप लगाए हैं। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंची उनकी पत्नी ने कहा कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शादी के पांच दिन बाद से ही थानाध्यक्ष प्रताड़ित कर रहे हैं। मामले की जांच सीओ अलीगंज को सौंपी गई है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष श्रवण कुमार निगम की पत्नी एकता श्रीवास्तव ने रविवार को एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया। उनका कहना है कि तीन वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी। दिए गए दहेज से असंतुष्ट पति शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। मारना-पीटना शुरू कर दिया, घर से भी निकाला गया। पुलिस उच्चाधिकारियों से शिकायत की, लेकिन विभाग में होने के कारण कोई सुनवाई नहीं हुई। शनिवार को वह आगरा से ड्यूटी कर जसरथपुर स्थित आवास पर वापस आए। इस दौरान पानी दिया, तभी वह गालीगलौज करने लगे और लोहे की रॉड से पीटा। जिस समय वह पीट रहे थे, स्टाफ का कोई व्यक्ति बचाने नहीं आया। काफी देर बाद एक महिला आरक्षी वहां आई।

पीटने का आरोप गलत 

थानाध्यक्ष जसरथपुर श्रवण कुमार निगम ने बताया कि दहेज का कोई मामला नहीं है, कभी मांग नहीं की। खाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद एकता ने स्वयं एक लोहे का पाइप उठा लिया, छीनाछपटी में कुछ चोटें उनको आई हैं। पीटने का आरोप गलत है।

कराई जा रही काउंसलिंग

अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि 'जसरथपुर थानाध्यक्ष और उनकी पत्नी में विवाद व मारपीट की घटना हुई है। वन स्टॉप सेंटर में पत्नी की काउंसलिंग कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया जो सूचना प्राप्त हुई हैं, उसकी जांच क्षेत्राधिकारी अलीगंज द्वारा की जा रही है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें