फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः सट्टा माफिया श्याम बोहरा के खिलाफ एक और शिकायत, पीड़ित युवती ने लगाए आरोप

Mon, 14 Sep 2020 11:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • थाना ताजगंज में दर्ज हुआ था धारा 306 में मुकदमा
  • एसएसपी आगरा से शिकायत
विज्ञापन
सट्टा किंग श्याम बोहरा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज में दर्ज सट्टा माफिया श्याम बोहरा के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में एक साल बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित परिवार भटकने को मजबूर है। इस संबंध में मृतक की बेटी ने एसएसपी बबलू कुमार से शिकायत की है। 
विज्ञापन


ताजगंज निवासी देवेंद्र पाल सिंह की 29 मई को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस को आत्महत्या की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस पहुंची थी। मगर, परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। बाद में मृतक की बेटी शीतल राजपूत ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें श्याम बोहरा सहित तीन लोगों को नामजद किया था।  


शीतल राजपूत ने एसएसपी को शिकायती पत्र में कहा है कि पुलिस श्याम बोहरा के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। उसने साक्ष्य के रूप में पिता का सुसाइड नोट और एक वीडियो भी दिया था। एक साल से जांच के नाम पर टालमटोल की जा रही है। पिता के दो फ्लैट भी श्याम के कब्जे में है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें