फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः आर्थिक तंगी में युवक ने फांसी लगाकर दी जान , काम न मिलने से तनाव में था

Mon, 14 Sep 2020 10:58 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। रविवार रात को कन्हैया तकरीबनदस बजे घर लौटा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कन्हैया काम न मिलने से तनाव में था। 
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला के शाहदरा में आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर कन्हैया ने फांसी लगाकर जान दे दी। शाहदरा के बघेल बस्ती निवासी छोटे लाल का बेटा कन्हैया (19) अविवाहित था। पिता के साथ मजदूरी करता था। बड़े दो भाई दिल्ली में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन



पिछले दिनों काम नहीं मिलने पर पिता जयपुर चले गए। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। रविवार रात को कन्हैया तकरीबन दस बजे घर लौटा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कन्हैया काम न मिलने से तनाव में था। मां पास के कमरे में ही सो रही थी। कन्हैया ने फांसी लगा ली। 

सोमवार सुबह जब मां जागी तो कमरे में बेटे को लटका देख चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। परिजनों ने पुलिस को पोस्टमार्टम कराने के लिये मना कर दिया। पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक का कहना है कि प्राथमिक पूछताछ में आर्थिक तंगी में आत्महत्या करने की बात सामने आई है। अभी परिजनों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें