फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सहावर में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Sun, 28 Sep 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो23कासगंज में जनआरोग्य मेला में दवा लेने पहुंचे मरीज। संवाद
विज्ञापन
सहावर। बरेली में आई लव मोहम्मद विवाद के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। एसडीएम और सीओ ने रविवार को शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल मार्च किया। सोशल मीडिया की भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

कस्बा में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम एसएन त्रिपाठी और सीओ शाहिदा नसरीन ने रविवार को पैदल मार्च निकाला। इस दौरान भारी पुलिस बल साथ रहा। यह मार्च बरेली में आई लव मोहम्मद विवाद के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया। इस दौरान मिश्रित आबादी वाले इलाकों में लोगों से मिलजुल कर रहने और शांति बनाए रखने की अपील की गई। एसडीएम ने बताया कि माहौल बिगाड़ने वालों और सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी करने वालों की पुलिस निगरानी कर रही है। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट न करने की अपील की। गलत पोस्ट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें