फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: देवरी की टीम ने अमांपुर को हराकर जीता कबड्डी टूर्नामेंट

Sun, 28 Sep 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो35कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नगर क्षेत्र में नाटक का मंचन करतीं छात्राएं। स्रोत-संस्थ
विज्ञापन
अमांपुर। सिढ़पुरा रोड स्थित मैदान पर रविवार को चेयरमैन चांद अली खान की ओर से प्रथम एक दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसमें अमांपुर, रामनगर और देवरी की टीम ने हिस्सा लिया। इसमें देवरी की टीम टूर्नामेंट की विजेता रही।
विज्ञापन

अमांपुर, रामनगर और देवरी की टीमों के बीच कबड्डी के मुकाबले खेले गए। फाइनल मैच अमांपुर और देवरी की टीम के बीच खेला गया। इसमें देवरी की टीम विजेता रही। विजयी खिलाड़ियों को मेडल और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ चेयरमैन चांद अली खान, भाजपा मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता ने किया। खिलाड़ी खेल के मैदान में खेल की भावना से खेलें। उन्होंने जल्द ही युवाओं के लिए अमांपुर में खेल स्टेडियम बनवाने की घोषणा की। कबड्डी टूर्नामेंट का संचालन रमन माथुर ने किया। इस दौरान शैलेंद्र कुमार, रमन कुमार, शिवम कुमार, शोभित ठाकुर, मोहित कुमार, सोहिल सैफी, हेमंत साहू, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें