फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलफाम हत्याकांड: मुस्लिम युवक की माैत पर इसलिए बनाया वीडियो, चाैंकाने वाला खुलासा; पुलिस पकड़ से दूर आरोपी

Sun, 27 Apr 2025 03:37 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में मुस्लिम युवक की हत्या के आरोपी अब तक पुलिस पकड़ से दूर हैं।  वहीं, इस हत्या के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए वीडियो को लेकर पुलिस ने चाैंकाने वाला खुलासा किया है।
 
विज्ञापन
मुस्लिम युवक की हत्या का सच आया सामने। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज में शिल्पग्राम के नजदीक रेस्तरां कर्मचारी गुलफाम की हत्या मामले में पुलिस के हाथ खाली है। हत्या के बाद आरोपियों के राजस्थान भागने की जानकारी मिली थी। पुलिस टीमों ने राजस्थान में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन


 

दो बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार की रात गुलफाम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस गोलीकांड में सैफ अली भी घायल हुआ था। वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोनों हत्यारोपियों की पहचान कर ली। 

ये भी पढ़ें-UP: घर में मिली महिला की लाश...आधे शरीर पर नहीं थे कपड़े, गले पर चोट के निशान; मंजर देख लोगों की कांप गई रूह

दोनों ताजगंज के एक गांव के रहने वाले बताए गए हैं। उनकी धरपकड़ के लिए टीमें राजस्थान पहुंची लेकिन सफलता नहीं मिली है। एसीपी सैयद अरीब अहमद ने बताया कि हत्यारोपियों ने मोबाइल का प्रयोग करना बंद कर दिया है। उनके कुछ साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 

 

यहां हुई थी वारदात
ताजगंज के कोलिहाई, संजय काॅलोनी निवासी गुलफाम की बुधवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपने चचेरे भाई शाहिद के रेस्तरां को बंद करने की तैयारी कर रहा था। तभी बाइक सवार तीन युवक आए थे। दो ने गोलियां चलाई थीं। एक गोली गुलफाम को लगी थी, जबकि दूसरी सैफ अली को लगी थी। हत्याकांड के बाद एक वीडियो वायरल किया गया, जिसमें दो युवकों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की बात कहते हुए हत्या करने की बात कही थी।

ये भी पढ़ें-UP: 'बेटियों की ससुराल में मां न करें ऐसा काम...', पतियों की आत्महत्या पर बोलीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष
विज्ञापन

सीसीटीवी में नजर आया संदिग्ध
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो तीन संदिग्ध नजर आ गए। हत्यारोपी एक बाइक पर आए थे। घटना से पहले एक युवक ने रेकी भी की थी। पुलिस हत्यारोपियों के घर तक पहुंची, तब तक वे फरार हो चुके थे। पुलिस को जानकारी मिली है कि दोनों हत्यारोपी राजस्थान की ओर भागे हैं। पुलिस ने उनके एक साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने पुलिस को गुलफाम से पुराना विवाद होने की बात बताई है। इंस्टा की आईडी से बनाए गए वीडियो को हटा दिया गया है। इस वीडियो को बनाने का मकसद पुलिस को गुमराह करना था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें