फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: स्कूल संचालक के घर पहुंचे बदमाश...दंपती ने दिखाई ये सतर्कता, बाइक छोड़कर भाग गए; तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 27 Apr 2025 03:11 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में दिनदहाड़े स्कूल संचालक के घर पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। चेहरा ढककर पहुंचे बदमाश वारदात करने की फिराक में थे, लेकिन दंपती की सतर्कता से वह भाग खड़े हुए। 
 
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के घनी आबादी वाली शीतला गली में सेंट लर्निंग स्कूल संचालक अनिल मेहरोत्रा के घर शुक्रवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात की कोशिश की। दो नकाबपोश बदमाश हेलमेट पहनकर आए थे। घर में जबरन घुसने की कोशिश की लेकिन दंपती को शक हुआ तो शोर मचा दिया। बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


 

घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की है। अनिल मेहरोत्रा ने बताया कि बिल्डिंग में भूतल पर प्राइमरी स्कूल चलाते हैं। प्रथम तल पर आवास है। वह और पत्नी अनीता मेहरोत्रा रहते हैं। दोपहर 12 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। 

 

दरवाजा खोला तो सामने दो युवक खड़े थे। हेलमेट पहने हुए थे। चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। उन्होंने पूछा क्या हुआ। एक युवक ने अपने मुंह पर अंगुली रखकर खामोश रहने का इशारा किया। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर दूसरी मंजिल से किराएदार ने भी आवाज लगाई। 

 
विज्ञापन

यह देख बदमाश नीचे की तरफ भागे। उनकी आवाज सुनकर गली में भीड़ जुटने लगी। भीड़ को देखकर बदमाश बाइक छोड़़कर भाग निकले। एसीपी कोतवाली शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि बाइक बाग मुजफ्फर खां निवासी एक युवक की निकली। 

उसने बताया कि परिचित युवक बाइक मांगकर ले गया था। एक युवक को पकड़ा है। वह शीतला गली का निवासी है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें