फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवॉल्वर रानी: 'हम पिस्टल हाथ में रखते हैं...न किसी के बाप से डरते हैं' गाने पर बनाई रील; अब ढूंढ रही पुलिस

Thu, 03 Aug 2023 10:52 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में रिवॉल्वर हाथ में लेकर 'हम पिस्टल हाथ में रखते हैं...न किसी के बाप से डरते हैं' गाने पर एक महिला ने रील बनाई। वीडियो सामने आया तो उसे पुलिस ढूंढ रही है। 
विज्ञापन
रिवॉल्वर रानी: 'हम पिस्टल हाथ में रखते हैं...न किसी के बाप से डरते हैं' गाने पर बनाई रील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में हाथ में रिवॉल्वर लेकर एक फिल्मी गाने पर महिला ने वीडियो बनाई। इसको उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। मंगलवार को वीडियो सामने आया तो पुलिस ने भी इसका संज्ञान लिया। पुलिस वीडियो बनाने वाली महिला की तलाश में जुटी है।   

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक महिला के दो वीडियो वायरल हुए। इसमें महिला हाथ में रिवॉल्वर लिए नजर आ रही है। वीडियो में म्यूजिक बज रहा है...'हम पिस्टल हाथ में रखते हैं, न किसी के बाप से डरते हैं...'। वीडियो 10 सेकंड का है। महिला ने घर की छत पर खड़े होकर वीडियो बनाए हैं। 

यह भी पढ़ेंः- फेसबुक पर दोस्ती, चैटिंग और प्यार: 300 किमी दूर प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका...सरेआम पार कर दीं सारी हदें

दूसरा वीडियो 13 सेकंड का है। इसमें भी महिला हाथ में रिवॉल्वर लिए हैं। बैकग्राउंड में 'वो बंदूक भी हमारी होगी...गोली भी हमारी होगी और वक्त भी हमारा होगा' में डायलॉग चल रहा है। बताया गया कि महिला ने इंस्टाग्राम के लिए रील बनाई है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें